फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म की वारदात से सनसनी

Mon, 08 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पर सहेली के साथ जा रही नाबालिग को घसीटकर जंगल ले जाने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी, घर से मिली बिना लाइसेंस की एक जंग लगी बंदूक
पीड़ित का करवाया मेडिकल, पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और अपहरण का गंभीर मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित अपनी एक सहेली के साथ गांव से सामान लेने जंगल के रास्ते जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने नाबालिग को कथित रूप से पकड़कर घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान साथ मौजूद सहेली ने तुरंत घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। यहां से बिना लाइसेंस की एक जंग लगी बंदूक बरामद की गई। इसे कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित का परिवार गहरे सदमे में है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की लाई जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें