फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में एनएच किनारे रखी रेत की जब्त

विज्ञापन
Seized sand kept on NH side in Udaipur
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर में चंबा-पठानकोट एनएच किनारे लगे रेत के ढेर को पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर जब्त कर लिया है। इसकी नीलामी के लिए विभाग ने कोर्ट में अर्जी दे दी है। कोर्ट से रेत की नीलामी की अनुमति मिलने के बाद उसे नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कई दिन से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि उदयपुर में खनन माफिया रावी नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर सड़क किनारे डंप कर रहा है। शिकायत पर पुलिस थाना चंबा की टीम थाना प्रभारी शकीनी कपूर की अगुवाई में उदयपुर पहुंची। यहां सड़क किनारे रेत के बड़े-बड़े ढेेर लगाए गए थे। रेत के मालिक के बारे में पूछताछ करने पर वहां पर कोई भी सामने नहीं आया। उसके बाद पुलिस ने खनन विभाग को इसकी सूचना दी। खनन और पुलिस विभाग ने मिलकर सड़क किनारे लगे रेत के ढेर को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही इस मामले को लेकर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवा दई गई है। जब्त की गई रेत की अब शीघ्र नीलामी करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि उदयपुर में रावी नदी में अवैध खनन काफी बढ़ चुका है। इसको लेकर कई बार रावी में रेत ढोते हुए ट्रैक्टरों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर चालकों को कड़े शब्दों में हिदायत दी गई है कि वे अवैध रूप से रावी से रेत न निकालं अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंबा थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि उदयपुर में सड़क किनारे रखी अवैध रेत को जब्त कर लिया गया है। रेत को नीलाम करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने पर रेत को नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें