फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतिक्रमण देख उपायुक्त की चेतावनी, हटा लें सामान, नहीं तो चलेगा प्रशासन का डंडा

Thu, 08 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर में अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण के दौरान प्रशासन की संयुक्त टीम। संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अब उपायुक्त मुकेश रेपसवाल खुद फील्ड में उतर आएं। वीरवार को उपायुक्त ने शहर के हालात देखे और अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी दुकानदारों से भी कहा कि वे तुंरत अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी और नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता को साथ लेकर पूरे बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के बाहर नाली के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने गहरी आपत्ति जाहिर की। साथ ही नगर परिषद को आदेश दिए कि इस हटाने के लिए सख्ती से कार्रवाई अमल में लाएं।
इसके बाद पुलिस की सीटी चौकी के पास दुकानों के बाहर रखे सामान को उन्होंने हटवाया। इसके लिए उन्होंने दुकानदार को भी लताड़ लगाई। हालांकि यह कार्य नगर परिषद और पुलिस का है, लेकिन बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिलने पर वह स्वयं बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने टैक्सी स्टैंड से लेकर पूरे बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकतर दुकानों में अतिक्रमण नजर आया। सब्जी मंडी में भी उन्होंने दस्तक दी। इसके अलावा कैफे मार्ग पर कसाकड़ा को जाने वाले पैदल रास्ते पर नशा कर रहे युवाओं पर कार्रवाई करने के लिए भी उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कहा। जब तक उपायुक्त निरीक्षण करने के लिए बाजार में रहे, तब तक दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें