चंबा। सिल्लाघ्राट के रतड़ी में बगीचे में मृत मिले चौकीदार का शव वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल में जाकर साक्ष्य जुटाए थे। प्रथम दृष्टया में इसे झुलसने का मामला बताया है। बताया जा रहा है कि आग सेंकते वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के भी बयान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने कोई शक जाहिर नहीं किया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग भक्तो पुत्र धन्नी निवासी गांव डुबी सेब के बगीचे की चौकीदारी करता था। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी।