फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड से गायब मिले सेक्टर अधिकारी

Sat, 03 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में ड्यूटी से कोताही बरतने के आरोप में भरमौर प्रशासन ने गौरीकुंड सेक्टर की पूरी टीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यहां के सेक्टर अधिकारी पर कार्रवाई करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने मणिमहेश का दौरा करने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम जितेंद्र कंवर शाही स्नान के लिए पड़ाव के निरीक्षण पर बुधवार को मणिमहेश गए थे। यहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने नदारद पाए गए सेक्टर अधिकारियों और ड्यूटी कर्मचारियों के संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखे हैं।

डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि गौरीकुंड महत्वपूूर्ण पड़ाव है। लेकिन, यहां के सेक्टर अधिकारी ड्यूटी से गायब मिले। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद अन्य कर्मचारियों में से भी कोई उपलब्ध नहीं हुआ। इसके बाद सेक्टर अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यहां सेक्टर अधिकारी स्कूल प्रवक्ता तैनात किए गए थे। जिन पर शिक्षा विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मिलने वाले सभी लाभों से गैरहाजिर पाए गए शिक्षक को वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के विधायक और एक एनआरआई महिला ने मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों पर सवाल उठाए थे। इसके बाद बुधवार को भरमौर प्रशासन ने एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर को जायजा लेने के लिए मणिमहेश भेजा था। अब उन्होंने इस बारे में कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि धनछो और गौरीकुंड के बीच लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी भी गायब थे। इन पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें