चंबा। कोरोना टीकाकरण को लेकर चंबा में सोमवार को दूसरा ड्राई रन होगा। यहां लोगों को कोरोना वैक्सीन का डमी इंजेक्शन लगाया जाएगा। तीन सेंटर जिले में ऐसे हैं, जोकि ऑनलाइन केंद्र के साथ जुड़े रहेंगे। यहां पर होने वाले वैक्सीनेशन कार्य की पूरी रिपोर्ट केंद्र के पास भी रहेगी।
वैक्सीनेशन के दूसरे पूर्वाभ्यास को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन जल्द ही चंबा में भी आ सकती है। इस वैक्सीन को लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग तैयारियां पूरा कर रहा है। ताकि कोरोना वैक्सीन अभियान के कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी न आए।