फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-खज्जियार मार्ग पर डाली जा रही तारकोल का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Sat, 26 Oct 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा खज्जियार मार्ग पर डाली जा रही तारकोल की जांच करते लोनिवि के एसडीओ
विज्ञापन
चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग पर चल रहे तारकोल कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए अचानक लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि सड़क में डाली जा रही तारकोल की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क पर तारकोल से पहले बिछाए गए बजरे की भी जांच की। तारकाेल बनाने में बरती जा रही रेत और बजरी की भी जांच की। सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने से लेकर पक्का करने में करीब बीस करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मार्ग को चौड़ा करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य किया जा रहा है। आगामी दिनों में चंबा से खज्जियार का सफर बिलकुल सुगम हो जाएगा। सैलानियों को वाहन से सफर करते समय दुर्घटना की चिंता नहीं सताएगी। साथ ही मार्ग के बीच में कहीं पर भी वाहन को पास दिया जा सकेगा। इससे पहले इस मार्ग पर वाहन को पास देने के लिए काफी परेशानी होती थी। मैदानी इलाकों से आने वाले सैलानी इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान होते थे। तंग सड़क के कारण आए दिन वाहन दुर्घटना भी होती रहती थी। अब मार्ग के चौड़ा और पक्का होने से यह समस्या भी खत्म हो जाएगी। कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार से समझौता नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें