फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टिपर की चपेट में आने से स्कूटी के उड़े परखच्चे

Wed, 05 Aug 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत बाजार में देररात को हुई घटना, धमाके की आवाज से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में मंगलवार देररात को बड़ा हादसा टल गया। बाजार से गुजर रहे एक मालवाहक टिपर की चपेट में सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी आ गई।
टिपर के टायर के नीचे आने से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और जोरदार धमाके की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूटी के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


बनीखेत बाजार में राशन डिपो के समीप सड़क के किनारे एक स्कूटी खड़ी थी। इसी दौरान बाजार से गुजर रहे टिपर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टिपर के टायर के नीचे आने से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों अमित कुमार, नरेश कुमार, योगराज और किशन चंद के अनुसार हादसे के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। यदि स्कूटी के पास कोई व्यक्ति खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने से पुलिस के पास मामला नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें