फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुलाहकड़ी में जाम में फंसे स्कूली वाहन, समय पर घर नहीं पहुंच पाए बच्चे

Wed, 19 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जुलाहकड़ी के पास जाम में स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चे समय पर घर नहीं पहुंच पाए। बुधवार दोपहर 2:30 बजे जुलाहकड़ी में बेतरतीब खड़े किए वाहनों के कारण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों सहित अन्य राहगीर 20 मिनट तक रास्ते में ही फंसे रहे। हालांकि पुलिस कर्मचारी जाम को खुलवाने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आए। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, संजय शर्मा, अजय कुमार, महिंद्र सिंह, टेको, विनोद कुमार और बीर सिंह ने बताया कि जब भी जुलाहकड़ी में सड़क के किनारे संचालित पैलेस में कोई कार्यक्रम होता है तो सड़क पर ऐसे ही ट्रैफिक जाम हो जाता है।
इसका मुख्य कारण यह है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे वहां सड़क संकरी हो जाती है। पुलिस को इस समस्या का निदान करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें