फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल प्रवक्ता संघ ने आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ाए हाथ

Wed, 05 Nov 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भलेई में बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ चंबा की बैठक भलेई में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने की। इस दौरान स्कूल प्रवक्ता संघ के सदस्यों ने बरसात में आई आपदा के प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद प्रदान की। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने बताया कि संघ ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक मुहिम चलाई थी, इसमें प्रदेश भर के प्रवक्ताओं ने अंशदान किया। अब जमा की गई राशि को आपदा पीड़ितों को प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानवता धर्म ही सर्वोपरि है और इसी जज्बे को कायम रखते हुए प्रवक्ता संघ ने इस बार भी बढ़-चढ़कर इस मुहिम में अपना सहयोग किया है। इससे पहले भी 2023 में आई आपदा में प्रवक्ता संघ ने 12 लाख रुपये से ज्यादा की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के रूप में जमा की थी। इस मौके पर जिला महासचिव राजेश ठाकुर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली, मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, मुख्य सलाहकार ज्ञान भारद्वाज, जिला एक्शन कमेटी अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें