चंबा के सचे जोत में हुई ताजा बर्फबारी।संवाद
पांगी/भरमौर/चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग पर 15.24 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सचे जोत मार्ग पर रफ्तार थमने से अब पांगी वासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पांगी से चंबा पहुंचने के लिए लोगों को वाया जम्मू, कुल्लू-मनाली सफर करना पड़ेगा।
पांगी की ऊपरी चोटियों हुडान भुटोरी, सुराल भुटोरी और चस्क भुटोरी समेत अन्य में 20.32 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
उधर, जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ, कुगति और चौबिया में भी मंगलवार रात 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी ने निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ा दिया है। क्षेत्र में लोग दिन के समय आग जलाकर सेंकते नजर आए।