फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 15 बच्चों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 20 Nov 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
परीक्षा देते ‌‌छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चंबा में स्थापित केंद्र सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों का भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह दस बजे से ही केंद्र के बाहर बच्चों व उनके अभिभावकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


चंबा में दसवीं, जमा एक व जमा दो श्रेणी में कुल 16 आवेदकों को रोल नंबर जारी किए गए थे। जिनमें से 15 आवेदक परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में सबसे ज्यादा संख्या छात्राओं की रही। छात्राओं ने इस परीक्षा में खूब दिलचस्पी दिखाई। परीक्षा केंद्र प्रभारी व सेंट स्टीफन स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम सत्रावला ने आवेदकों को बैठाने का प्रबंध किया।

उन्होंने सभी आवेदकों को परीक्षा के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए व प्रश्नपत्र वितरित कर 90 मिनट में परीक्षा पूर्ण करने के निर्देश दिए। ठीक पौने ग्यारह बजे सभी छात्र आवेदक केंद्र में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

सभी आवेदकों ने अमर उजाला की इस पहल की तारीफ की। आवेदक अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र तक आए थे। उन्होंने बताया कि वे अमर उजाला के नियमित पाठक हैं उन्हें इस परीक्षा में सफलता मिलती है या नहीं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें उन्हें आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरने में भी मदद मिलेगी। वे जिस स्टेज से गुजर रहे हैं उसमें उन्हें आगे चलकर कई प्रतियोगी परीक्षाएं देनी हैं। डेढ़ घंटे चली इस परीक्षा में सभी आवेदकों ने अपने प्रश्न पूरे किए।       
     
इन्होंने दी परीक्षा       
दसवीं कक्षा की जीवन बाला, मिनाक्षी कपूर, साहिल, तनिषा कुमारी, दस जमा एक कक्षा से चंपो देवी, हुमा देवी, कनवी शर्मा, मोनिका देवी, परीसा कुमारी, रजनी कुमारी, रीना देवी, रेखा, सुमन, सुमित्रा देवी व ज्योति रावत इस परीक्षा में उपस्थित रहे।       

आत्मविश्वास बढ़ेगा : प्रधानाचार्य       
सेंट स्टीफन स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होती है। उन्होंने अमर उजाला से भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें