फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेधावियों को सत्यापन के बाद जारी की जाएगी छात्रवृत्ति की राशि

Wed, 29 Jul 2026 11:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी छात्र और छात्राओं का पहले सत्यापन होगा। इसके बाद उन्हें खाते में छात्रवृत्ति की राशि डाली जाएगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के मुताबिक चयनित बच्चों का सत्यापन संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। साथ ही इसी रिपोर्ट एससीईआरटी सोलन भेजनी होगी। प्रदेश सरकार की ओर से स्कूली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के मकसद से स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है।
इसके तहत विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है साथ ही परीक्षा में अव्वल रहने वाले टॉप 12 विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का प्रावधान है। इसमें छठी कक्षा के विद्यार्थियों को चार, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये मासिक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में आर्थिक तंगी नहीं सताएगी। साथ ही अन्य तैयारियां भी कर सकेंगे। वर्तमान समय में वेरिफिकेशन को लेकर विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए है। वेरिफिकेशन होने के बाद विभाग की ओर से आगामी कदम उठाए जाएंगे और टॉप 12 विद्यार्थियों के नाम चयनित किए जाएंगे।
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा विकास महाजन ने बताया कि वेरिफिकेशन के बारे में निर्देश जारी कर दिए है। संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सत्यापन करेंगे और यह सत्यापित रिपोर्ट एससीईआरटी सोलन को भेजेंगे। इसके बाद स्कॉलरशिप का भुगतान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें