फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि लोगों तक पहुंचाएं योजनाएं : डीसी

विज्ञापन
हरदासपुरा में प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बैठे नवनिर्वाचित प्रधान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा के सभागार में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों के लिए छह दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हो गया। समापन मौके पर उपायुक्त डीसी राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में विकास खंड चंबा, सलूणी और मैहला के नवनिर्वाचित प्रधानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में पंचायतीराज विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में मौजूद एडीसी मुकेश रेपस्वाल ने प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन विकास के लिए आरंभ किए गए चलो चंबा अभियान पर स्थानीय लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से क्षेत्र की कला संस्कृति, हस्तशिल्प उत्पादों और व्यंजनों की सूची को संबंधित खंड विकास अधिकारी से साझा करने को कहा।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याण के लिए सरकार की ओर से आरंभ की गई योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी कहा। कहा कि व्यक्तिगत तौर के बजाय लाभ सामुदायिक तौर पर दिया जाना जरूरी है। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें