फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने बदला प्रीत हरपाल अब सत्येंद्र सरताज आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
 मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रशासन ने बड़ा फेरबदल कर दिया है। 30 जुलाई को मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम पेश करने वाले पंजाबी गायक प्रीत हरपाल को बदल दिया गया है। प्रीत हरपाल की जगह अब सूफी गायक सत्येंद्र सरताज मिंजर में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रीत हरपाल की बुकिंग न मिलने की वजह से यह बदलाव किया गया है। इससे पूर्व मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति ने प्रीत हरपाल की सिफारिश की थी और उपायुक्त के पास भेजी गई गायकों की सूची में उसका नाम शामिल था। गायक तय होने के बाद उनकी बुकिंग को लेकर शुरू किए गए प्रयासों में प्रीत हरपाल 30 जुलाई को बुक नहीं हो पाए। इसके बाद आनन-फानन में सूफी गायक सत्येंद्र सरताज का नाम तय कर दिया गया।

उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि सत्येंद्र सरताज इस बार मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों को मिंजर का सांस्कृतिक कार्यक्रम पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें