फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में सरस्वती लोक कला संगम अव्वल

विज्ञापन
जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देता सांस्कृतिक दल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती लोक कला संगम चंबा ने पहला स्थान हासिल किया। गद्दी सांस्कृतिक दल रूणहूकोठी ने दूसरा, जबकि सनातन धर्म सभा कुटपलिहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा विरासत कला मंच रूणहूकोठी, शिवशक्ति कला निकेतन बघेईगढ़ और युवक मंडल भाड़ेला सामरा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

होबार में आयोजित प्रतियोगिता में 17 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इसमें वरिष्ठ कवि और कलाकार प्रभात सिंह सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्याध्यापक, डॉक्टर संतोष कुमार और डॉ. उज्ज्वल कटोच ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि लोकनृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन अभिषेक शास्त्री ने किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत उपप्रधान विनोद कुमार, लोकगायक सुरेंद्र कपूर ने विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर रवि ठाकुर, तरसेम, गर्भ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें