फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर, राजपुरा और परेल में रावी नदी में अवैध खनन

विज्ञापन
अवैध रूप से रेत निकालने के लिये जान जोखिम में डाल रावी नदी को पार करते ट्रैक्टर चालक। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। दिन रविवार, स्थान राजपुरा, कियाणी और उदयपुर, सुबह नौ बजे रावी नदी के तट बिलकुल खाली दिखाई दे रहे थे। साढ़े नौ बजे उदयपुर में दो ट्रैक्टर रावी तट पर पहुंचे। उसके बाद राजपुरा में भी दो से तीन ट्रैक्टरों ने रावी तट पर दस्तक दी। कियाणी में पुलिस विभाग की ओर से निगरानी के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते कियाणी में सुबह ग्यारह बजे तक कोई ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत निकालने नहीं पहुंचा। उदयपुर और राजपुरा में पुलिस का पहरा हट चुका है। इसके चलते वहां पर अब अवैध खनन फिर से शुरू हो गया। खननकारी सुबह साढ़े नौ बजे ही अपने ट्रैक्टर लेकर रावी तट पर पहुंच गए। खननकारियों द्वारा रावी के किनारे रेत के बड़े-बड़े ढेर लगाए गए थे। जहां पर जेसीबी के जरिये माल वाहक वाहनों में रेत भरी जा रही थी।
विज्ञापन

कियाणी, उदयपुर व राजपुरा के बाद जब अमर उजाला टीम परेल के पास रावी तट पर पहुंची तो वहां पर भी अवैध खनन जोरों पर था। माल वाहक वाहनों में रावी नदी तट से अवैध रूप से रेत भरी जा रही थी। इन लोगों को रोकने के लिए वहां पर खनन और पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी नहीं दिखा। कुछ दिन पहले खनन और पुलिस विभाग ने उदयपुर, राजपुरा और कियाणी में संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। जिसके चलते काफी दिनों तक इन स्थानों पर अवैध खनन बंद रहा। विभागीय सख्ती कम होने पर खननकारियों के हौसले फिर से बुलंद हो गए हैं। उदयपुर, राजपुरा और परेल में अवैध खनन फिर से शुरू हो चुका है।
जिला खनन अधिकारी ज्योति पुरी ने बताया कि विभाग की ओर से पहले भी उपरोक्त स्थानों पर खननकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब विभागीय टीम को दोबारा भेजकर रावी नदी तट में अवैध करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें