फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सफाई कर्मचारियों ने सफाई ठेकेदार पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

Thu, 11 Jun 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच बढ़ाई आगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में सफाई ठेकेदार पर उनकी महिला कर्मियों ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। वीरवार को महिला सफाई कर्मी ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दो सालों से उनका शोषण कर रहा था। जब वह विरोध करती थी तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। नौकरी से निकालने के नाम पर कई बार उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। उनके कहे अनुसार नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती। गरीबी के कारण उन्हें अपना परिवार चलाने के लिए इस नौकरी की काफी जरूरत थी। यही वजह रही कि न चाहते हुए भी उन्हें ठेकेदार की मनमानी का शिकार बनना पड़ा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि महिला सफाई कर्मी अपनी शिकायत को लेकर महिला थाने आई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें