फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो माह से डेपुटेशन पर चल रहा सांह का प्राथमिक स्कूल, 12 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Wed, 26 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनोग स्कूल में नियमित शिक्षक न होने से अलग-अलग विद्यालयों से भेजे जा रहे अध्यापक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। ग्राम पंचायत सांह के प्राथमिक स्कूल बनोग में पिछले करीब दो माह से नियमित शिक्षक न होने के कारण 12 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
स्कूल में शिक्षण व्यवस्था डेपुटेशन के सहारे चल रही है। कभी हाई स्कूल सांह तो कभी अन्य विद्यालयों से अध्यापकों को भेजकर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता पर असर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बनोग प्राथमिक स्कूल से सबसे नजदीकी विद्यालय करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में छोटे बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजना अभिभावकों के लिए व्यावहारिक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित शिक्षक की नियुक्ति न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ अभिभावकों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने बताया कि अलग-अलग विद्यालयों से डेपुटेशन पर अध्यापक भेजे जाने से बच्चों को लगातार एक ही शिक्षक से पढ़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इससे पाठ्यक्रम पूरा करवाने और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सांह के प्रधान भूरी सिंह चाढ़क और ग्रामीणों सुरेश कुमार, कपिल कुमार, योगराज व संजीव कुमार ने शिक्षा विभाग से बनोग प्राथमिक स्कूल में जल्द नियमित शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बच्चों की शिक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। प्रधान ने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थायी शिक्षक की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके और अभिभावकों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें