फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघणी में 270 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। किहार थाना की टीम ने संघणी में एक व्यक्ति को 270 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि किहार थाना की टीम संघणी के पास पेट्रोलिंग कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान जगदीश कुमार निवासी गांव मट्टन डाकघर सामने से आ रहा था। उसकी हरकतें देखकर पुलिस को शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे रोका और उसके बैग की तलाशी करवाने को कहा। पहले व्यक्ति बैग की तलाशी करवाने से इंकार करता रहा। मगर जब पुलिस सख्ती से पेश आई तो, व्यक्ति बैग तलाशी करवाने के लिए तैयार हो गया। इस दौरान बैग से 270 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी के माध्यम से पुलिस चरस के मुख्य सरगना को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चरस का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐसे ही कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें