चंबा। रामलीला क्लब संगेड़ की ओर से आयोजित रामलीला समारोह का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कुर्सी प्रतियोगिता में निर्जला कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि घड़ा तोड़ प्रतियोगिता में कार्तिक ठाकुर विजेता रहे।
कुश्ती मुकाबले में रशीद मोहम्मद ने बाजी मारी। उन्हें 11 हजार रुपये और उपविजेता रमेश कुमार को 7100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने विजेताओं को सम्मानित किया। रामलीला क्लब के अध्यक्ष रतन चंद ने यह जानकारी दी। संवाद