फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला में अब तक बारह हजार लोगों के एकत्रित किए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में स्वास्थ्य विभाग अभी तक बारह हजार लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्रित कर चुका है। इनमें अब तक 112 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 74 लोग संक्रमित होने के बाद कोविड केयर सेंटरों में उपचार करवाने बाद स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं, जबकि मौजूदा समय में चंबा जिला में 37 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। इनका उपचार कोविड केयर सेंटरों में चला हुआ है। इन मरीजों की देखभाल और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंटरों में डॉक्टरों की टीमें गठित की गई हैं, जो कि बारी-बारी से इन मरीजों का इलाज और देखभाल कर रही हैं। कोविड केयर सेंटरों में मरीजों की डाइट के साथ उन्हें जरूरी दवाई भी दी जा रही है। इस कारण कोरोना मरीज जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं। यही कारण है कि चंबा में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। रोजाना किसी न किसी स्वास्थ्य ब्लॉक में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा सके। जांच में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में करीब बारह हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 112 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। 74 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें