फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में पकौड़े, चिकन और मिठाई के भरे सैंपल

विज्ञापन
मिंजर मेले में बिकने वाले खाद्य उत्पादों के सैंपल भरती स्वास्थ्य विभाग टीम। संवाद 
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की मादक नियंत्रक टीम ने मिंजर मेले में बिकने वाले खाद्य उत्पादों के नौ सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर विभाग अगली कार्रवाई अमल में लाएगा। वीरवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य टीम ने चौगान नंबर एक और दो का औचक निरीक्षण किया और यहां पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पकौड़ा, सिड्डू, जलेबी, बर्फी, चिकन काली मिर्च, चिकन बिरयानी और मोमो के सैंपल भरे गए। विक्रेताओं और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे आम जनता के लिए खाना बनाते या परोसते समय दस्ताने, टोपी और मास्क अवश्य पहनें अन्यथा उनके चालान काटे जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि खाने की सभी वस्तुओं को जालीदार कपड़े से ढककर रखें। किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि मेले में सैकड़ों लोग घूमने के लिए आते हैं। वहां लगे स्टॉलों में खाना भी खाते हैं। लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की गई है। आगामी दिनों में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें