फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में पनीर समेत 18 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे

Thu, 03 Sep 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को डलहौजी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर पनीर समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 18 सैंपल भरे। एक पनीर के सैंपल में दूध की वसा के स्थान पर अन्य वसा के इस्तेमाल का संदेह जताया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि सैंपलों में पनीर, बिस्कुट, डेक्सोलैक, सेरेलैक, कॉफी, बटर मिल्क, सात कोल्ड ड्रिंक व अन्य पेय पदार्थ, टोन्ड मिल्क, लैक्टोजेन प्रो-1, भुजिया और चंबा चुख शामिल हैं। सैंपल जांच के लिए पंचकूला की निजी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला और केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला कंडाघाट भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें