फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने तीन खाद्य तेल तो एक प्रोटीन पाउडर का भरा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। साहो में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके साथ ही टीम ने होटलों और ढाबों में सफाई व्यवस्था को भी जांचा।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद की अगुवाई में वीरवार को स्वास्थ्य टीम ने साहो में दबिश दी। इस दौरान मेडिकल स्टोर से स्वास्थ्य टीम ने प्रोटीन पाउडर का सैंपल भरा। साथ ही किराना स्टोर से तीन सैंपल खाद्य तेल के भरे। सैंपल भरने के बाद स्वास्थ्य टीम ने ढाबों, होटलों और हलवाई की दुकानों में दबिश दी।
इस दौरान उन्होंने हलवाइयों और ढाबा संचालकों को सफाई व्यवस्था सुधारने के दिशा निर्देश दिए। जिससे लोगों को स्वच्छ और गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

मिठाइयों के निर्माण में रंगों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिठाई में डाले जाने वाला रंग लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। स्वास्थ्य विभाग के पास साहो में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद विभागीय टीम ने वीरवार को कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने बताया कि साहो में चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। इनकी जांच कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में होगी। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें