फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की राह भटक रिहायशी इलाके में पहुंचा सांभर

विज्ञापन
रजेरा के पास जंगले में फंसा मिला सांबर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर रजेरा स्थित एनएचपीसी पावर ग्रिड के समीप मंगलवार को एक सांभर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। सांभर जंगल का रास्ता भटक गया और रजेरा स्थित एनएचपीसी पावर ग्रिड में पहुंच गया। ग्रामीणों ने सांभर की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सांभर को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटने के बाद सांभर यहां-वहां भागने का प्रयास करने लगा। वन विभाग ने सांभर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया। इस मौके डीएफओ चंबा निशांत मंढोत्रा व वन्य प्राणी उपमंडलाधिकारी राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें