फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसाइडरों को रोकने के लिए प्रशासन करे प्रयास

विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल को मांगपत्र सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाध? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई इकाई मंत्री अंजलि ने की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं व मांगों बारे प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द प्राध्यापकों की कमी पूरी की जाए। कॉलेज खुलने के बाद महाविद्यालय में आउटसाइडरों का प्रवेश बढ़ गया है।
आउटसाइडरों को रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन प्रयास करे। साथ ही बच्चों की ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन पढ़ाई करवाई जाए। महाविद्यालय में निगरानी के लिए कोविड-19 टीम का गठन किया जाए। इस मौके पर भाषी, काजल व शिवानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें