फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक माह बाद भी बहाल नहीं हुआ सलूणी से गरजिंडू मार्ग

Sun, 05 Oct 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह डंगे गिरे होने के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, बसों के लिए नहीं खुला मार्ग, टैक्सी में करना पड़ रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी से गरजिंडू मार्ग आपदा के करीब एक माह के अंतराल के बाद भी नहीं खुल पाया है। इसके चलते ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से करीब 12 पंचायतें जुड़ी हैं, लेकिन बसों की आवाजाही इस मार्ग पर बंद पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण इस मार्ग पर जगह-जगह डंगे गिर गए हैं। साथ ही भूस्खलन भी हुआ है। हालांकि, यह मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है। मगर बसों की आवाजाही अभी भी बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों में खेम राज, चैन सिंह, टेक चंद, प्रभिया राम, मुसदी राम, भीलो राम, राज कुमार, अमीर चंद, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, राकेश कुमार, रजत सिंह, नीरज कुमार का कहना है कि बसों की आवाजाही न होने के कारण उन्हें टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें पैसों की खासी चपत लग रही है। इसके अलावा सलूणी कॉलेज और अन्य विभागीय कार्यालय आने के लिए भी लोगों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन

इनसेट
यह मामला ध्यान में है। कहा कि डंगे का कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। कार्य अवार्ड हो चुका है।- कुमुद उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें