फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी को दो साल बाद मिला उद्योग प्रसार अधिकारी

Thu, 18 Dec 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो वर्षों के लंबे इंतजार के बाद उद्योग प्रसार अधिकारी का पद भर दिया गया है। बबलू चौहान ने सलूणी में पदभार संभाल लिया है, जिससे अब स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी सलूणी कनवर सिंह ने बताया कि होटल, टैक्सी, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सेंटर, सिलाई-कढ़ाई सहित अन्य स्वरोजगार कार्यों के लिए सरकार द्वारा ऋण पर 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दस लाख रुपये का ऋण लेता है तो उसे साढ़े तीन लाख रुपये तक का अनुदान प्राप्त होगा। उद्योग प्रसार अधिकारी बबलू चौहान ने बताया कि ऋण व अनुदान से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के लिए इच्छुक महिला एवं पुरुष सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस पद के भरने से सलूणी विकास खंड की 46 पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें