फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसाेर्स कर्मियों का बढ़ाया जाए वेतन : ललित

विज्ञापन
चंबा में बैठक के बाद आउट सोर्स कर्मचारी।
विज्ञापन
चंबा। बिजली बोर्ड में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को महंगाई के दौर में 5,000 रुपये मासिक वेतन पर परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। यह बात जिला आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ललित कुमार ने रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में ईमानदारी के साथ ड्यूटी देने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलने वाले कम वेतन का मुद्दा बोर्ड के अधीक्षण अभियंता के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने बजट सत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में नाममात्र वृद्धि की है जो इन कर्मचारियों के साथ सरकार ने एक भद्दा मजाक किया है। महंगाई के दौर में मात्र 12,000 रुपये मासिक वेतन में जीवन यापन करना संभव नहीं है और न ही उनकी नौकरी की कोई सुरक्षा है। संघ ने एक मत होकर आवाज उठाई है कि सबसे पहले प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करे। साथ ही एक सम्मानजनक 25,000 रुपये न्यूनतम वेतनमान देने की मांग की। कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में कार्यरत 40,000 आउटसोर्स कर्मचारियों की हालत इतनी खस्ता है कि उन्हें अपने कल का पता नहीं है। बैठक में टेक चंद, शशि, तुनेश कौर, राजेश, रोहित, जन्मेश, ऋषि, हेम राज, नसीब, नितेंद्र, काजल, अजय, नरेश आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें