फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निगम की बस और जीप में टक्कर, लगा जाम

विज्ञापन
चंबा-लंगेरा मार्ग पर सलूणी के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप और परिवहन निगम की बस।
विज्ञापन
चंबा। चंंबा-लंगेरा मार्ग पर परिवहन निगम की बस और जीप के बीच टक्कर हो गई। घटना रविवार सुबह 11:00 बजे की है। जब लंगेरा से पठानकोट जा रही निगम की बस सलूणी के पास पहुंची तो वहां पर सामने से आ रही जीप के साथ उसकी टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक आपस में बहस करने लगे। इतने में वहां सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। विवाद को ज्यादा बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले चालकों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद ही वहां यातायात बहाल हो पाया। गनीमत यह रही कि टक्कर में दोनों वाहनों में सवार लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। हालांकि, वाहनों की टक्कर के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें