फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साच पास नवंबर में भी छोटे वाहनों के लिए बहाल

Thu, 02 Nov 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी वासियों को पहली बार वाया साच पास जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही करने की सुविधा मिल रही है। हर साल 15 अक्तूबर के बाद इस मार्ग को यातायात के लिए अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन

इसके बाद पांगी वासियों को चंबा आने-जाने के लिए वाया जम्मू टैक्सी से आवाजाही करनी पड़ती थी। इस बार लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी ने नवंबर में भी साच पास मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल रखा है।

पांगी वासियों में महिंद्र सिंह, केवल कुमार, कुलदीप, हंसराज, सुरेंद्र, प्रताप चंद और मनोज कुमार ने बताया कि नवंबर में पहली बार पांगी वासियों को वाया साच पास आवाजाही करने की सुविधा मिल रही है। वाया जम्मू-कश्मीर आवाजाही करने के लिए लोगों को टैक्सी में 500 किलोमीटर सफर करना पड़ता है। वाया साच पास उन्हें मात्र 173 किलोमीटर की दूरी ही टैक्सी में तय करनी पड़ती है। लोक निर्माण विभाग भी साच पास को बहाल रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। लोनिवि मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए साच पास को यातायात के लिए बहाल रखने का प्रयास किया गया है। अधिक बर्फबारी होने पर साच पास को खुला रखना मुश्किल है। हल्की बर्फबारी होने पर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें