फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंबा के साच पास में बर्फबारी, 30.48 सेंटीमीटर हिमपात से ढकी पहाड़ियां; पांगी घाटी का संपर्क कटा

Thu, 17 Sep 2026 11:01 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा के चुराह उपमंडल में समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास में बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में 30.48 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। भारी बर्फ जमने के कारण बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे पांगी घाटी का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुराह उपमंडल की सबसे ऊंची चोटी साच पास ने बुधवार को सफेद चादर ओढ़ ली। समुद्र तल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास में ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार देर रात से क्षेत्र में जारी भारी बारिश के कारण ऊपरी इलाकों में हिमपात का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


साच पास में करीब 30.48 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फ गिरने के बाद पूरा क्षेत्र सफेद नजर आने लगा है। हालांकि, इस ताजा हिमपात ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग बंद
भारी बर्फबारी के चलते जिला का महत्वपूर्ण बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर बर्फ जमने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मार्ग बंद होने से पांगी घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय चंबा से कट गया है।
विज्ञापन


सड़क मार्ग बाधित होने के कारण पांगी घाटी के लोगों को जरूरी कामकाज के लिए आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम साफ होने और सड़क से बर्फ हटाए जाने तक यातायात बहाल होने की संभावना कम है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड
साच पास और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बारिश और हिमपात से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने अब सड़क मार्ग को बहाल करना चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मौसम में सुधार होते ही सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाए, ताकि पांगी घाटी का संपर्क जल्द बहाल हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें