फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साच खास-कुमार परमार भटोरी सड़क पर 26 करोड़ से होगी पक्की

Thu, 12 Feb 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। साच खास-कुमार परमार भटोरी सड़क पर अब वाहन चालकों को गड्ढों से निजात मिलने वाली है। 26 करोड़ की धनराशि से यह सड़क पक्की होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण चार में बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क पर टारिंग के साथ दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क पर ब्लैक स्पॉट भी सुधारे जाएंगे। अब तक इस सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को गड्ढों और धूल मिट्टी का सामना करना पड़ता था। बारिश होने पर सफर ओर भी ज्यादा खतरनाक हो जाता था। लेकिन, अब उन्हें वहां पर सुगम सफर की सुविधा प्राप्त होगी।

कुछ माह पहले लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का करने के लिए डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी थी। इसकी स्वीकृति अब उन्हें मिल चुकी है। टेक्निकलऔपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद टेंडर अवॉर्ड किए जाएंगे। इसके बाद सड़क पर टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर, हंसराज, केवल कुमार, मनोज कुमार, प्यार सिंह, देवराज, कैलाश और संजय शर्मा ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क को पक्का करने की मांग हो रही थी। ऐसे में अब वाहन चालकों और राहगीरों को पक्की सड़क पर सफर करना आसान होगा। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इसका कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई चरण चार में सड़क की टारिंग करने की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर करवाकर कार्य को शुरू करवाया जाएगा। रवि कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें