फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रन फॉर यूनिटी से दिया एकता का संदेश, नारों से गूंजा शहर

Thu, 20 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में यूनिटी मार्च के दौरान स्कूली विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रधर्म के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से जिला मुख्यालय चंबा में भव्य रन फॉर यूनिटी से एकता का संदेश दिया। इस दौरान पैदल मार्च निकाला, जो अखंड चंडी पैलेस से आरंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए पैलेस में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान जयघोष, राष्ट्रगीत और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक पवन नैयर, विक्रम सिंह जरयाल और भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति की रंगत से भर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक आयोजन नहीं बल्कि भारत की आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प है। स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और राष्ट्र निष्ठा हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि हमें पटेल की विचारधारा को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत रहना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है। सरदार पटेल किसानों के अधिकारों के लिए सदैव मुखर रहे और अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध डटकर लड़े। किसानों को करों में राहत दिलाने में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में उन्होंने रियासतों को एकजुट कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिंह ठाकुर, जय सिंह, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें