फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ब्रेही में पंचायत गठन को लेकर बवाल, ग्राम सभा में भिड़े दो गुट

Sun, 22 Dec 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ब्रेही पंचायत कायार्लय में पंचायत विभाजन को लेकर उलझते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत ब्रेही में पंचायत विभाजन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान दो गुटों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। यह मामला रविवार को सामने आया। दरअसल, कुछ ग्रामीण पंचायत विभाजन को लेकर मांग कर रहे है। मगर किस मुहाल कई पंचायतें बने, इस पर लोगों की सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि, पंचायत की ओर से जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। जहां कुछ आपत्तियां लगाईं हैं, इन आपत्तियों को सही करने के लिए रविवार को ग्राम सभा आयोजित हुई। लेकिन, ग्राम सभा में विवाद हो गया है। एक तरफ जहां ग्रामीण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष ग्रामीणों पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष और एक ग्रामीण के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का एक धड़ा अंदरोण में नई पंचायत गठित करने का समर्थन कर रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ तुर को नई पंचायत के रूप में गठित करने को लेकर ग्रामीण आवाज बुलंद कर रहे हैं। ग्रामीण केवल जरयाल, अक्षय कुमार, दिलीप सिंह और दिलीप कुमार का कहना है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष ने ग्राम सभा में बवाल किया। इसी बीच अक्षय कुमार से हथापाई हुई। उन्होंने बताया कि ब्रेही पंचायत का मुख्यालय सकराल है, जो उनके मुहाल से काफी दूर हैं। ऐसे में अंदरोण में नई पंचायत गठित करने की मांग कर रहे हैं। मगर दूसरा धड़ा इसका विरोध क रहा है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष धीरेंद्र आचार्य का कहना है कि उनकी पत्नी से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। इस मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। कुछ लोग मनमानी पर उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें