चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत देवीकोठी में अवैध कब्जों की भरमार है। इसके चलते अब चरान नष्ट होता जा रहा है। यह बात स्थानीय ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से कही। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुसद्दी राम, विपन कुमार, खेम राज, बंसी लाल, शिव कुमार और मोती सिंह ने बताया कि देवीकोठी धार में अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे है। लोगों की ओर से अवैध कटान कर बाड़बंदी की जा रही है।
इसके चलते अब यह चरा क्षेत्र नष्ट होता जा रहा है। इस बारे वे कई बार उपमंडलीय प्रशासन को अवगत करवा चुके है। मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जों को जल्द से जल्द हटाया जाए। ताकि, पशुओं को चराने के लिए उचित सुविधा मिल सकें।