फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोल नंबर जारी, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा

Fri, 13 Feb 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में शुक्रवार को आगामी दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए गए। प्रधानाचार्य कर्मजीत कौर ने बताया कि इसी माह 17 तारीख से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र डलहौजी पब्लिक स्कूल है। केंद्रीय विद्यालय बनीखेत से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए निशुल्क बस सेवा रहेगी, जो बनीखेत से डलहौजी और वापस बनीखेत तक विद्यार्थियों को पहुंचाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों के बारे में भी जागरूक किया और कहा कि किसी भी प्रकार कि कोई भूल उनको परीक्षा देने से वंचित रख सकती है। उन्हाेंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के साथ साथ पेन, पारदर्शी बोर्ड, पानी की बोतल रोल नंबर स्लिप के साथ, स्कूल की वर्दी पहनना अनिवार्य होगा और हर विद्यार्थी को गले में अपने पहचान पत्र भी पहनने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें