डलहौजी (चंबा)। महाशिवरात्रि का पावन पर्व डलहौजी के सदर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सनातन धर्म सभा रविवार रात्रि 9 से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन करेगी। सोमवार को दोपहर 1 से 4 बजे तक मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सभा के प्रधान सतीश महिंद्रू ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं व भक्तजनों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।