चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 270 युवक-युवतियों को रोजगार मिला। विभिन्न कंपनियों ने योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को चयनित किया। वीरवार को आयोजित रोजगार मेले में 900 के करीब अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें आठवीं पास, दसवीं पास, आईटीआई पास आउट, डिप्लोमाधारक, डिग्रीधारक शामिल रहे। रोजगार मेले में उपमंडल अधिकारी चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला के कुशल, दक्ष, पढ़े लिखे, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई पास आउट, डिप्लोमा और डिग्री धारक युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्रदान करने के लिए मेले का आयोजन सरकार निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस मेले में हिमाचल प्रदेश व पंजाब, हरियाणा की लगभग 15 नामी कंपनियों ने अभ्यर्थियों को रोजगार दिया। मेले में चंबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए 900 के करीब अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी द्वारा मुख्यातिथि एसडीएम चंबा, विशिष्ट अतिथि डॉ. शिव दयाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चंबा, आईटीआई प्रधानाचार्य राहुल राठौर, नायब तहसीलदार संदीप नायब तहसीलदार चंबा, रोजगार अधिकारी ज्वालामुखी अनिरुद्ध को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर राकेश राठौर, डॉ. ज्योतिन्द्रा ठाकुर, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. महिंद्र सलारिया, प्रोफेसर रघुवीर सिंह, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर विदुषी, डॉ. अजय, प्रोफेसर आशीष, प्रोफेसर अनित, डॉ. मनेश, प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर हाकम चंद, डॉ. संतोष, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर दिनेश, प्रोफेसर मीनाक्षी, डॉ. प्रणीता गुरदेल, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर जितेंद्र, डॉ. आशीष, डॉ. सुनील, प्रोफेसर प्रोमिला, प्रोफेसर शिवानी इत्यादि मौजूद रहे।