फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रोहित फौजी ने पीटी कैंथल को चित कर जीती बड़ी माली

Sun, 13 Sep 2026 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका के अखाड़े में पठानकोट, डोडा और रियासी के पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
विज्ञापन

बड़ी माली के विजेता को 40 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का मिला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका में आयोजित महादंगल में रविवार को अखाड़ा पहलवानों के दमदार दांव-पेंच से गूंज उठा। हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से पहुंचे नामी पहलवानों ने जोरदार मुकाबलों से दर्शकों में खूब रोमांच भरा। दंगल देखने के लिए तेलका समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे।
महादंगल की सबसे बड़ी माली में रोहित फौजी और पीटी कैंथल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए खूब जोर आजमाइश की, लेकिन अंत में रोहित फौजी ने शानदार दांव लगाकर बाजी अपने नाम कर ली। बड़ी माली जीतने पर रोहित फौजी को 40 हजार रुपये और उपविजेता पीटी कैंथल को 31 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई।
विज्ञापन

दूसरी माली में रियासी के अनिल ने विकास कुमार को हराकर खिताब जीता। विजेता को 18 हजार और उपविजेता को 13 हजार रुपये दिए गए। तीसरी माली में जसौरगढ़ के मोहन ने कल्हेल के अनिश को शिकस्त दी। मोहन को 12 हजार और उपविजेता को नौ हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
दंगल में डोडा के निसार, पठानकोट के काका और रियासी के युद्धवीर समेत कई नामी पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाया। कुछ मुकाबलों में पहलवानों ने स्वयं हार स्वीकार की। महादंगल का शुभारंभ रविंद्र ठाकुर ने किया। मौड़ा पंचायत के उपप्रधान व्यास देव और सालवां पंचायत के उपप्रधान राजेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष देशराज बसंत, पूर्व दंगल प्रभारी पवन राणा, सचिव महेंद्र सिंह, कुलदीप ठाकुर, संजीव कपूर, सुरेश कुमार, रमेश बबलू और महामंत्री चमरू राम समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें