फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कल से खज्जियार में फिर भरेंगे रोमांच के रंग

Sun, 13 Sep 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
15 सितंबर से पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक हटेगी, सैलानी ले सकेंगे हवाई रोमांच का लुत्फ
विज्ञापन

मानसून में सुरक्षा कारणों से 15 जुलाई से बंद थी पैराग्लाइडिंग गतिविधि
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। बरसात के चलते करीब दो महीने से बंद पैराग्लाइडिंग गतिविधि अब 15 सितंबर से फिर शुरू होगी। इसके साथ ही खज्जियार पहुंचने वाले पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आसमान में उड़ान भरने के रोमांच का भी आनंद उठा सकेंगे।
प्रशासन की ओर से हर वर्ष मानसून सीजन के दौरान 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई जाती है।
बरसात के मौसम में तेज हवाओं, खराब मौसम और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए इस गतिविधि को अस्थायी रूप से बंद रखा जाता है। अब मानसून अवधि समाप्त होने के साथ ही 15 सितंबर से पैराग्लाइडिंग पर लगी पाबंदी हट जाएगी। इसके बाद संचालक निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पर्यटकों को उड़ान की सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे।
विज्ञापन

खज्जियार की हरी-भरी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच आसमान में उड़ान भरना पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग दोबारा शुरू होने से पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है। रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के साथ युवा वर्ग और बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी भी इस गतिविधि का लुत्फ उठाने के लिए खज्जियार का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सन्नी कुमार, रवि कुमार, सोनू, रिंकू, विशाल, अजय कुमार और देसराज ने कहा कि पैराग्लाइडिंग शुरू होने से खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है। जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि 15 सितंबर से पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें