फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चमेरा तीन की डैम साइट पर गिरीं चट्टानें, बाल बाल बचे 25 कर्मचारी, भाग कर बचाई जान

Fri, 24 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ामुख के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन कर्मचारी घायल, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर खड़ामुख के समीप चमेरा डैम साइट के किनारे पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। घटना में परियोजना साइट में काम करने वाले कर्मचारी बाल-बाल बचे। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि तीन कर्मचारियों को चोटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम को करीब सात बजे हुई।
विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरा मच गई। डैम साइट में करीब 25 कर्मचारी कार्य करते हैं। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में काम कर रहे लोग चपेट में नहीं आए। एनएचपीसी के जीएम टिकेश्वर प्रसाद ने बताया कि तीन कर्मचारियों को चोंटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें