फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला के पास जालपा माता मंदिर मार्ग पर गिर रहे पत्थर

Wed, 22 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। मंगला के पास जालपा माता मंदिर मार्ग पर बारिश के दौरान सफर करना वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए जोखिम भरा बन गया है। भटालवां मंदिर के समीप हल्की बारिश होते ही पहाड़ी से पत्थर गिरने लगते हैं।
विज्ञापन

इससे हर समय हादसे का खतरा रहता है। रवि कुमार, अरुण कुमार, किशोरी, अमन कुमार और ललित ने बताया कि यह जालपा माता मंदिर तक पहुंचने का एकमात्र प्रमुख मार्ग है। हर बारिश में पहाड़ी से पत्थर गिरने की समस्या सामने आती है। ऐसे में श्रद्धालुओं, वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि भूस्खलन और पत्थर गिरने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें