फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिरों ने अपने ही दोस्त के घर की चोरी

Sun, 21 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर के बीचों बीच स्थित धड़ोग मोहल्ले में दो शातिरों ने अपने ही दोस्त के किराये के मकान से लगभग 76,500 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर रुपये लेकर उड़े दो युवकों को लगभग 70, 700 रुपयों के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


 पीड़ित संजय उर्फ सोनू निवासी गांव सिंयूड़ी पंचायत सराहण न्याय की गुहार लेकर पुलिस सिटी चौकी चंबा पहुंचा। वहां उसने अपने बयान में बताया कि वह चंबा में सब्जी बेचने का काम करता है। उसने रुपये सब्जी खरीदने के लिए रखे थे। दो युवकों ने उसके किराये के कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर ट्रंक में रखे रुपयों को चुरा लिया है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, महिंद्र सिंह व आरक्षी रमेश कुमार घटनास्थल पर जांच करने पहुंच गए। जहां पर कमरे में सेंधमारी किए जाने के सबूत मिले।

जांच में सामने आया कि यह चोरी किराये के कमरे में रहने वाले व सब्जी विक्रेता संयज के दो नजदीकी साथियों की थी। जिनकी पहचान मोनू पुत्र चतरो गांव सरी व सोनू पुत्र चैन सिंह गांव गुवाड़ पंचायत सराहण ने की थी। जिनसे पूछताछ पर पता चला कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम तब दिया जब उनका दोस्त संजय सब्जी की रेहड़ी में सब्जी बेच रहा था।
विज्ञापन


डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेने की याचिका दी जाएगी ताकि आरोपियों से बाकी के 5,800 रुपये की वसूली की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें