फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.5 करोड़ की लागत से बनेंगी तड़ग्रां,झडैं और बणीं के संपर्क सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियाकोठी में 3.5 करोड़ की लागत से भड़िया से बणी, करियां पुल से तड़ग्रां और गांव झडैं के लिए संपर्क सड़कों का निर्माण होगा। सदर विधायक पवन नैयर ने सड़कों का विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया। भड़ियाकोठी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि संपर्क सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लगभग पांच हजार लोग सड़क सुविधा से लाभान्वित होंगे। कहा कि भड़ियाकोठी पंचायत के दूरदराज के गांवों को भी जल्द सड़कों से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

भड़ियाकोठी पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों में विधायक निधि से 30 लाख की राशि बीते तीन सालों में खर्च की जा चुकी है। इस दौरान सदर विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे में लोग सरकार और प्रशासन की ओर से जारी किए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने विधायक शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर, भाजपा मंडल महामंत्री संजीव सुरी, गिलमा देवी, मनीषा कुमारी, जीत सिंह, मीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें