फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी भवन और सरकारी आवासों का लाखों का गृहकर फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी नगर पंचायत के तहत निजी भवनों सहित सरकारी दफ्तरों और आवासों का
विज्ञापन

लाखों का गृहकर वसूलना नपं के लिए गले की फंसा बन गया है। गृह कर की अदायगी लंबे समय से नहीं होने पर अब नगर पंचायत ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करेगी। एक सप्ताह के भीतर गृह कर की बकाया राशि जमा न की तो इसकी सूची उपायुक्त को भेजी जाएगी। साथ ही उन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बिजली-पानी के कनेक्शन तक काटे जा सकते हैं। नगर पंचायत चुवाड़ी की कार्रवाई से अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत 1500 मकान हैं। इनमें से एसडीएम कार्यालय और आवास का वर्ष 2019, 20 और 21 का 15 हजार गृह कर, बीडीओ कार्यालय चुवाड़ी व आवास का वर्ष 2017,18,19,20 और 21 का 66, 655, तहसील कल्याण कार्यालय और आवास का 20, 753, सिविल अस्पताल चुवाड़ी का 55,082 सहित स्कूलों और 500 भवन मालिकों से नपं चुवाड़ी ने 31 मार्च 2021 तक 17 लाख 96 हजार रुपये गृह कर के रूप में वसूलना है। लंबे समय से गृह कर जमा न होने से नगर पंचायत चुवाड़ी के राजस्व में घाटा पड़ रहा है। अब नगर पंचायत अब लेटलतीफ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में बकाया राशि जमा करने की मोहलत देगी। कहा कि बकाया राशि जमा न करवाने की सूरत में इन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की एनओसी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम बचन सिंह ने कहा कि गृह कर की पेंडेंसी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि यदि ऐसी बात है तो कार्यालय में बिल भेजा जाए, जिससे समय पर गृह कर की अदायगी की जा सके।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अशोक कुमार का कहना है कि भटियात में सरकारी कार्यालयों सहित उपभोक्ताओं से गृह कर के रूप में 17 लाख 96 हजार रुपये की अदायगी अभी बकाया हैं। कहा कि गृहकर न चुकाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। समयावधि के बाद भी गृह कर जमा न होने पर फेहरिस्त उपायुक्त को भेजी जाएगी और ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें