फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सर्वे तक सिमटा चैहड़ा से कीड़ा-लौणा तक सड़क का काम

Wed, 20 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

लोग बोले- कई सालों बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं होने से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। चैहड़ा से कीड़ा-लौणा तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण का मामला सर्वे तक सीमित हो गया है।
करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से बंदला पंचायत के कीड़ा, लौणा, करेरी, लकड़ा सहित कई गांवों के लगभग दो हजार लोगों को लाभ मिलना है लेकिन वर्षों बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क का सर्वे तो कर लिया लेकिन उसके बाद मामला फाइलों में ही दबकर रह गया। आज भी लोग दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर खड़ी चढ़ाई और उतराई के कारण लोगों को घंटों पैदल सफर करना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में स्थिति और भी कठिन हो जाती है जब लोगों को जरूरी सामान ढोने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में लेहरू राम, अशोक कुमार, सचिन, ओम प्रकाश, पिंकी देवी और रोहित कुमार ने बताया कि आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच पाई है। विभाग ने सर्वे कर ग्रामीणों में उम्मीद तो जगा दी लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिद्दार्थ ठाकुर ने बताया कि सड़क का सर्वे किया जा चुका है। इसका एफसीए केस भी तैयार कर लिया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें