फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो साल की अड़चन के बाद सड़क का काम शुरू

Wed, 25 Nov 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाणी पुल से धरभेटा तक पांच किमी सड़क पर खर्च होंगे 833.74 लाख रुपये
विज्ञापन

सात गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा, विद्यार्थियों को पैदल चलने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। बकाणी पुल से धरभेटा तक सड़क पहुंचने की उम्मीद अब साकार होती दिख रही है। करीब दो साल से अधर में लटके निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग ने नए सिरे से शुरू करवा दिया है।
पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 833.74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तैयार होने से सात गांवों की करीब चार हजार आबादी को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सड़क का तीन किलोमीटर हिस्सा पहले बन चुका है, जबकि दो किलोमीटर का निर्माण अधूरा रह गया था। लंबे समय से काम रुका होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही थी। अब विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दोबारा काम शुरू करवाया है। निर्माण में डंगे, सुरक्षा दीवारें और पुलिया भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

धरभेटा, प्ररूगड़ा, सालूई, धारणा, बकाणी, जड्डा और बाग गांव के लोगों को सड़क बनने से सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, विनित कुमार, राहुल कुमार, संगम और कमलेश कुमार ने बताया कि सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए पैदल आना-जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को होती है। उन्हें रोजाना पांच किलोमीटर पैदल चलकर बकाणी स्कूल पहुंचना पड़ता है। सड़क बनने से विद्यार्थियों का समय बचेगा और ग्रामीणों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। काम नए सिरे से शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें