फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी की शहनाई के बीच बिजली का सुर बिगड़ा

Wed, 25 Nov 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ गांवों में लो वोल्टेज से समारोहों की रौनक फीकी, सजावटी लाइटें और डीजे प्रभावित
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर मरम्मत को भेजा, ग्रामीणों को समाधान का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। घरों में शादी की तैयारियां हैं, मेहमान जुट रहे हैं, लेकिन बिजली की कम वोल्टेज ने जश्न का रंग फीका कर दिया है।
खज्जियार पंचायत के आठ गांवों में हालात ऐसे हैं कि सजावट के लिए लगाई गई रंगीन लाइटें तक नहीं जल पा रहीं और डीजे भी ठीक से नहीं चल रहे। इससे शादी समारोहों में उत्साह की जगह परेशानी ने ले ली है।
धरविनू, बैंसका, रेह, बग्गा, चौहरूंई, चलून, मधोड़ू और रोटा गांव के लोग लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। पवन कुमार, सुभाष, सुरेश, केवल, सन्नी, रमेश कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि बिजली की कम आपूर्ति से रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। कुछ दिन पहले सदर विधायक नीरज नैय्यर को भी समस्या से अवगत करवाया गया था। समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से जल्द समस्या दूर करने की मांग की है। उधर, इस बारे में बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजा गया है। मरम्मत के बाद इसे दोबारा स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें